logo

स्वीडन में बंगाली समुदाय ने ऐसे किया पीएम मोदी का स्वागत, स्वीडिश सेना ने किया एस्कॉर्ट

a12210.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

पीएम मोदी का स्वीडन में बंगाली समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बंगाली समुदाय के लोगों ने सांस्कृतिक उल्लूद-ध्वनि से पीएम मोदी का स्वागत किया। महिलाओं ने छऊ नृत्य के माध्यम से मशहूर महिषासुर मर्दिनी नाटिका प्रस्तुत की। पीएम मोदी ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि बंगाली संस्कृति पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है। स्वीडन भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन की मौजूदगी में हुए रिसेप्शन प्रोग्राम में  शानदार बंगाली संस्कृति का शानदार उदाहरण दिखाया गया। गौरतलब है कि हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव में 208 सीटों पर जीत हासिल करके भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है। 

 

फाइटर जेट ने पीएम मोदी को एस्कॉर्ट किया
इससे पहले प्रधानमंत्री जब स्वीडन की सीमा में पहुंचे तो फाइटर जेट ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। राजधानी गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री क्रिस्टरसन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ खुद पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। शहर में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का स्वागत अभिनंदन करने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद थे। पीएम मोदी ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि गोथेनबर्ग में भारतीय समुदाय का स्नेह और अपनापन सचमुच दिल छू लेने वाला था। भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव और भारत-स्वीडन संबंधो को मजबूत बनाने में उनका योगदान हम सभी को बहुत गौरवान्वित करता है। 

प्रवासी भारतीय छात्रों ने भरतनाट्यम किया
पीएम मोदी के लिए प्रवासी भारतीय छात्राओं द्वारा शानदार भारतनाट्यम भी पेश किया गया। पीएम मोदी ने लिखा कि लिला अकादेमियन के प्रतिभाशाली छात्रों  द्वारा भरतनाट्यम की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति ने जीत जीत लिया। देखकर खुशी हुई कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखा जा रहा है और स्वीडन में  प्रासी भारतीयों द्वारा इसे लोकप्रिय बनाया जा रहा है। 

Tags - Narendra ModiSwedenSweden Bengali CultureIndia Sweden Relationship