रांची
रांची शहर के कई इलाकों में गुरुवार को अलग-अलग फीडरों में निर्धारित शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हटिया, तुपुदाना और बूटी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में तय समय के दौरान बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है।

लटमा फीडर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
हटिया सब-स्टेशन के लटमा फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। छह घंटे तक चलने वाले इस शटडाउन के कारण अपर हटिया समेत फीडर से जुड़े अन्य इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्य पहले से निपटा लेने की सलाह दी गई है।तुपुदाना सब-स्टेशन के हटिया फीडर में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शटडाउन के चलते नेपाली कॉलोनी, भवानी नगर, अपर हटिया समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। निर्धारित अवधि के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।.jpeg)
बूटी फीडर में ढाई घंटे का शटडाउन
बूटी फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। बिजली विभाग के निर्धारित कार्य पूरे होने के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी।