रांची
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के नेताओ को घेरा। साहू ने बताया कि 28 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकालेंगे।
पूर्णिमा ने प्रेस कांफ्रेंस में आज क्या कहा ?
पूर्णिमा ने आज की प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार की नीतियों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में एक ऐतिहासिक महिलाओं को नीति निर्माण में समान भागीदारी देने का आया था। लेकिन कांग्रेस और उनके साथी ने इसका विरोध किया और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में कहा था कि देश की आधी आबादी को सम्मान हम देंगे। लेकिन विपक्षी दलों ने वर्षों से महिलाओं को न सदन में और न कभी कही भी सम्मान दिया। और इनके नेता बोलते है कि परिसीमन आने से बहुत से राज्यों को नुकसान है। लेकिन इससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा। लेकिन कुछ दल विपक्षी पार्टी यही भरम फैला रहे है देश में और सभी को भटकाने का प्रयास कर रहे है। इस बिल का क्रियान्वयन परिसीमन से ही जुड़ हुआ है। उस समय यह शर्त रखी है थी कि जनगणना और परिसीमन के बाद ही यह लागू होगा। 23 में इन्होंने इसलिए सहमति बनाई कि 6 महीने बाद चुनाव था। विपक्ष कभी महिलाओं को सम्मान देना नहीं चाहते है। 
28 अप्रैल को नारी शक्ति मशाल जुलूस निकालेंगे
पूर्णिमा ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अपना पद संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो आक्रोश रैली में शामिल महिलाओ के लिए वे एक कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। यही उनका चरित्र है जो धीरे धीर उजागर हो रहा है। जब महिलाओं को मौका मिलता है तो वह संवेदनशीलता के साथ हर मुद्दों को देखती है और समाधान निकालने का काम करती है। मशाल जुलूस 28 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकालेंगे। जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक यह जुलूस निकलेगा। हर राज्य में 50 प्रतिशत की सीटों का वृद्धि की जाएगी। साथ ही साथ दक्षिण के राज्यों में 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेगी। उन्हें क्रेडिट नहीं चाहिए मोदी ने कहा।