द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी की रात रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड निवासी सुजीत कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूजा के बाद गुमला स्थित अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पार कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब घर लौटने पर सुजीत कुमार गुप्ता ने देखा कि दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर के चार दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर काट दिए। चोरों ने एक-एक कर चार अलमारियों को खंगाला और गहनों की तलाश में पूरे घर को अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार, करीब 15 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और लगभग करीब 60 हजार रुपए नकद शामिल हैं। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल गहनों और नकदी को ही निशाना बनाया, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले पहले से घर की जानकारी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने की बात कही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।