logo

रांची के पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य, डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने जारी किये निर्देश

durga_puja_1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में पूजा पंडालों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बीच रांची डीसी ने पूजा पंडालों को बिजली का कनेक्शन लेना अब अनिवार्य कर दिया गया है। अनधिकृत रूप से बिजली जलाने पर वालों पर अब बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए हैं। उन्होंने पंडालों में बिजली के तार की जांच करने व अनधिकृत कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि रांची में लगभग 200 से अधिक पंडाल बनाए जाते हैं। इनमें काफी कम संख्या में बिजली के वैध कनेक्शन लिए जाते हैं। हालांकि सभी पंडालों के लिए अस्थायी कनेक्शन लेना अब अनिवार्य है। प्रशासन के अनुसार दुर्गा पूजा में काफी संख्या में लोग पंडालों में जाते हैं। और सभी सुरक्षित रहें इसके लिए ही एहतियात बरते जा रहे हैं। कई बार कम गुणवत्ता वाले बिजली के तार, अवैध कनेक्शन और अन्य कारणों से बड़ी घटना होने की आशंका रहती है। इन्हीं कारणों से सभी पूजा पंडालों को वैध रूप से कनेक्शन लेने को कहा गया है। वहीं अधिकारियों को इसकी जांच के लिए भी कहा गया है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand news ranchi news ranchi DC ranchi DC news durga puja news