logo

जल्द बनेगा 195 किमी लंबा रांची का आउटर रिंग रोड, डीपीआर तैयार, पैसे का भी हो गया आवंटनःगडकरी

WhatsApp_Image_2026-04-11_at_2_46_17_PM.jpeg

रांची 

राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को रांची में टनल और फ्लाईओवर परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अब 300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से रांची बाईपास एनएच 33 के विकास स्थित रांची-हजारीबाग रोड जंक्शन और रामपुर रामपुर स्थित रांची-जमशेदपुर जंक्शन पर 02 ग्रेड सेपरेटेड इंटरचेंज के निर्माण कार्य होगा। दो साल में दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नितिन गडकरी  के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एवं रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ के द्वारा शिलान्यास होगा। साथ ही नेवरी चौक में अशोक स्तंभ भी लगाया जायेगा। यह रांची शहर के लिए भी महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में झारखंड में लगभग ₹17,000 करोड़ की लागत से 450 किमी नई सड़क परियोजनाएँ शुरू होंगी। इनमें Varanasi–Kolkata Expressway भी शामिल है, जो झारखण्ड में लोकल कनेक्टिविटी और व्यापार को नई दिशा देगा।रांची शहर के बाहर 195 किलोमीटर का आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार
इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि फ्लाइओवर बन जाने से रांची आने वाले लोगों को सुविधा होगी और दुर्घटनाएं रुकेंगी। उन्होंने खिजरी विधायक राजेश कच्छप और ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआइ अधिकारियों को नॉम्स के आधार पर (बुंडू व ओरमांझी के बीच 60 किलोमीटर का दायरा से ज्यादा नहीं हो) जांच कर हेसल टोल प्लाजा हटाने का आदेश दिया।  उन्होंने कहा कि जल्द ही रांची शहर के बाहर 195 किलोमीटर का आउटर रिंग रोड का डीपीआर तैयार है और इसके लिए पैसा भी आवंटित हो गया है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद महआ माजी ने कहा कि स्व शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाया जा रहा है, मानव तस्करी रोकने के लिए सड़कों की कनेक्टिविटी जरूरी है। यह ओवरब्रिज आवश्यक था। उन्होंने राज्य सरकार की योजना की सफलता पर कहा कि मंईयां सम्मान योजना से लड़कियों का पलायन रुकेगा। सबकी भागीदारी से ही विकास संभव है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि दोनों ओवरब्रिज का शिलान्यास संजय सेठ के अथक प्रयास का नतीजा है। 
सड़क कनेक्टिविटी से गांव-शहर की दूरी होगी कम
विकास कार्यों में सभी राजनीतिक दलों के विधायक, सांसद व मंत्री एक साथ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एनएचएआइ अधिकारी मरम्मत के नाम पर सड़क में गेटेस लगाते हैं। रांची महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि गांवों को शहर से जोड़ने का काम सड़क करती है और जाम से मुक्ति का मार्ग ओवरब्रिज से होकर गुजरता है। शिलान्यास के मौके पर कांके पूर्व विधायक समरी लाल, उप महापौर नीरज कुमार, जिप सदस्य संजय कुमार महतो, कमिश्नर मुंडा, सुषमा मुंडा, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू व जिलाध्यक्ष नरेंद्र कमार मौजद थे,रामपुर के पास अंडरग्राउंड टनल और विकास के पास डबल डेकर फ्लाइओवर बनने से आवागमन बेहतर हो सकेगा, रामगढ़ की ओर से आने वाली गाड़ियां फ्लाइओवर माध्यम से सीधे रामपुर रोड में प्रवेश कर सकेंगी। वहीं, केक की ओर से आने वाले रोड से भी गाड़ियां फ्लाइओवर के जरिए रामपुर रोड में प्रवेश करेगी। बूटी मोड़ और मांझी की ओर जाने वाली गाड़ियां सीधे मौजूद सड़क से होकर क्रॉस कर जायेंगी। रामपुर के पास बन रहे टनल से टाटा रोड से आने वाली गाड़ियां जमीन के अंदर से रामपुर रोड को पकड़ सकेंगी। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से दोनों महत्वपूर्ण चौराहे दुर्घटना मुक्त क्षेत्र बन जायेंगे। अभी एक साथ कई दिशाओं से आने वाली गाड़ियां यहां मिलती हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है और जाम की समस्या भी होती है।

Tags - Ranchi Infrastructure DevelopmentNitin Gadkari ProjectsFlyover and Tunnel ConstructionNH-33 UpgradeOuter Ring Road Ranchi