द फॉलोअप डेस्क
रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सेमरबेड़ा स्थित टीओपी के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने दो दोस्तों के साथ पतरातू घूमने के लिए अलग-अलग बाइक से निकला था। इसी दौरान वह अपनी बाइक JH-0FU-6236 से सेमरबेड़ा टीओपी के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर NH01-AH-3355 ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की भयावहता को देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है की मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिठोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। पलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। ट्रेलर चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, हादसे के समय ट्रेलर की रफ्तार और चालक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।