गढ़वा:
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ आदिवासी समाज का आक्रोश (Protest) देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर विधायक के कथित विवादित बयान (Controversial Statement) के विरोध में आदिवासी एकता मंच के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन (Demonstration) किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के आवास का घेराव (Gherao) कर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस (Rally) निकालकर रंका मोड़ पर विधायक का पुतला दहन (Effigy Burning) किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी (Apology) मांगने की मांग की।

विधायक के आवास का किया घेराव
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग गढ़वा पहुंचे और विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आवास का घेराव किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए विधायक के बयान पर नाराजगी जताई और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इसके बाद सभी जुलूस की शक्ल में रंका मोड़ पहुंचे, जहां विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
.jpeg)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
दरअसल, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक यूट्यूबर को दिए गए 13 सेकंड के साक्षात्कार में एमएमडीआर विधेयक के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री इस तरह रो रहे हैं, जैसे उनकी मां का निधन हो गया हो। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सवाल उठाए थे। विधायक के इस बयान के सातवें दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया था। इसके बाद विधायक के खिलाफ रंका थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसी बयान के विरोध में आदिवासी एकता मंच की ओर से प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.jpeg)
सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो के युवा जिला अध्यक्ष सह आदिवासी एकता मंच के संरक्षक संजय सिंह छोटू ने कहा कि भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि इसके कुछ ही दिनों बाद रूपी सोरेन के निधन से आदिवासी समाज काफी मर्माहत है। संजय सिंह छोटू ने कहा कि इसी के विरोध में विधायक के आवास का घेराव किया गया और रंका मोड़ पर पुतला दहन किया गया। उन्होंने मांग की कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।