जामताड़ा:
Jamtara News: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर भीठरा गांव (Rampur Bhithra village) के पास एक खेत से करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव (decomposed body) मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय ग्रामीणों को खेत से तेज दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कर्माटांड़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलकनाथ चौबे (Station House Officer Alaknath Chaubey) अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।

नाइटी में मिला शव, पहचान की कोशिश जारी
पुलिस के अनुसार, मृतका ने नाइटी पहन रखी थी और शव काफी हद तक गल चुका है। इससे प्रतीत होता है कि शव कई दिन पुराना है। अत्यधिक क्षत-विक्षत स्थिति में होने के कारण फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के गांवों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
हत्या या आत्महत्या? हर पहलू से जांच
यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।