logo

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, जामताड़ा में पिता-पुत्र पर FIR दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, जामताड़ा में पिता-पुत्र पर FIR दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

जामताड़ा:
Jamtara News: जामताड़ा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव (Pandeydih Village) में नौकरी (Job) दिलाने का झांसा देकर ठगी (fraud) करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित बिलाश कुमार दास (Bilash Kumar Dash) (21 वर्ष), पिता बरुण दास ने जामताड़ा थाना (Jamatara Police Station) में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पिता-पुत्र समेत अन्य पर आरोप
प्राथमिकी में पांडेयडीह निवासी रोहित दास (पिता निपेन दास) और उनके पुत्र रोहन दास को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी इस षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे रोजगार दिलाने का झूठा आश्वासन देकर छल-कपट किया।

कांड संख्या 136/2026 के तहत मामला दर्ज
जामताड़ा पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 136/2026, दिनांक 10 अक्टूबर 2026, दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 316(2) और 3(5) के तहत पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान का प्रभार सहायक अवर निरीक्षक संतोष गोस्वामी को सौंपा गया है। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की संलिप्तता के प्रमाण जुटाने में लगी है।

Tags - Jamtara News Job Fraud Jharkhand Crime Jamtara Police Fraud Case Jharkhand News Today