logo

पलामू : JTET परीक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क हादसे में मौत

JTET परीक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क हादसे में मौत

पलामू: 
Plamu News:
पलामू छतरपुर थाना में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी निभाने जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बबीता कुमारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
महिला पुलिस जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH), मेदिनीनगर भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ड्यूटी पर जाते समय हुए इस हादसे में महिला पुलिस जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके असामयिक निधन से सहकर्मियों और परिचितों में दुख का माहौल है।

Tags - Palamu NewsBabita KumariJTET Exam DutyJharkhand PoliceRoad Accident