द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या उनकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर एक साजिश रची। जिसे शुरुआत में इसे लूट की वारदात बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंध के चलते पति को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी देकर हत्या करवाई गई और बाद में घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है। प्रियंका ने प्रेमी के खातिर अपनी ही पति को मरवा डाला। फिर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिस की मगर उसका भंडा फुट गया।
धार से 60 किलोमीटर दूर गोंदिखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल की रात प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे, उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी लूट ले गए। घर का बिखरा हुआ सामान पहली नजर में ऐसा लगा की लूट की वारदात ही दिखा रहा था। धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में जब ASP पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने जांच शुरू की, तो कई कड़ियां मेल नहीं खा रही थीं. फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद के साथ जब साइबर सेल ने प्रियंका के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो शक की सुई उसकी ओर मुड़ गई। मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ में प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
प्रियंका ने खुलासा किया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से काफी समय से प्रेम संबंध था। पति को रास्ते से हटाने के लिए कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी। वारदात के बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान बिखेरा गया था। मृतक देवकृष्ण के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति ने बताया कि 11 साल पहले शादी हुई थी और 2021 में प्रियंका का गौना हुआ था। लेकिन वह कभी भी घर में ठीक से नहीं रही। मोबाइल चलाने की जिद और मायके भाग जाने की आदतों से विवाद होता रहता था। अब परिवार ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी लेने वाला सह-आरोपी सुरेंद्र फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।