logo

Cannes film festival 2022 : ओपनिंग डे में भारतीय सेलिब्रिटी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया भारत  

ओपनिंग डे में भारतीय सेलिब्रिटी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया भारत  

डेस्क:
फ्रांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का आगाज हो गया है। यह फ्रांस का 75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल है। यह 17 मई से 28 तक चलेंगा। फेस्टिवल के ओपनिंग डे सेरेमनी में भारत से दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, तमन्ना भाटिया, एआर रहमान, पूजा हेगड़े समेत कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस बार  फ्रांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा को सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत को कान्स के लिए पहली बार 'कंट्री ऑफ ऑनर' चुना गया है। दीपिका पादुकोण को इस साल फेस्टिवल का जूरी मेंबर चुना गया है। यह भारत के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है।  दीपिका ओपनिंग सेरेमनी के लिए ब्लैक और गोल्डन साड़ी में नजर आई। 


कई भारतीय सेलिब्रेटी ने किया डेब्यू
इस बार कई भारतीय सिनेमा के सेलिब्रेटी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में डेब्यू कर रहें है। उर्वशी रौतेला और तमन्ना भाटिया ने अपने आकर्षक लुक से लोगों का मन मोह लिया। उर्वशी टाउन वार्ड गाउन पहने नजर आईं वहीं तमन्ना ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में नजर आई। जबकि कान्स फेस्टिवल में शामिल होने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस हैली शाह ने यलो ड्रेस में पैपराजी के लिए पोज दिया। राजस्थानी फोक सिंगर और म्यूजिशियन मामे खान ने कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। मामे ने पिंक पठान सूट के साथ जैकेट पहनी।


आर माधवन रहें डेलिगेशन का हिस्सा 
आर माधवन ओपनिंग डे सेरेमनी में डेलिगेशन का हिस्सा थे। एक्टर ब्लैक सूट पहने काला चश्मा लगाए नजर आए। अपने सोशल मीडिया अकाउट पर भारतीय सिंगर और म्यूजिशियन एआर रहमान ने बॉलीवुड एक्टर कमल हसन के साथ कान्स फेस्टिवल की फोटो शेयर की। रिक्की केज, वाणी त्रिपाठी, प्रसून जोशी, अनुराग ठाकुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शेखर कपूर डेलिगेशन  ने भी इसमें हिस्सा लिया हैं।