पटना
युवा गायिका मैथिली ठाकुर ने बिहार की राजनीति पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को “विकास युग” बताया , उन्होंने कहा कि आज जो निर्णय या घोषणा होगी, वह सभी के सामने स्पष्ट रूप से रखी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में ही मौजूद हैं, इसलिए इस प्रक्रिया के गवाह बनेंगे, ताकि वो सारी प्रक्रिया में हम भी हिस्सा बन सके।
विकास पुरुष के नाम से पहचान
उनहोंने कहा कि बिहार के हर एक व्यक्ति 'विकास पुरुष' के नाम से जानते हैं, क्योंकि नीतीश कुमार ने उस तरीके से बिहार को विकसित किया है। उनके अनुसार आज लोग बिहार में बहुत आराम और स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं। कहीं ना कहीं वो जो हमको यह अच्छा बिहार देखने को मिला है, यह माननीय नीतीश कुमार के कारण देखने को मिल रहा है।
महिला नेतृत्व और भविष्य की राजनीति पर संकेत
इस चर्चा में उन्होंने महिला नेतृत्व के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हए उन्होंने संकेत दिया कि बिहार का भविष्य में महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है या नहीं , यह आने वाले समय ही बताएगा। उन्होंने इस पर कोई सीधा दावा करने से बचते हुए कहा की अंतिम निर्णय जनता और राजनीति प्रक्रिया के माध्यम से सामने आएगा।