logo

शादी का झांसा देकर 70 वर्षीय बुजुर्ग से 1.52 लाख की ठगी, ‘कंचन’ हुई फरार

6m3.jpg

द फॉलोअप,पटना
पटना के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को शादी का झांसा देकर 1.52 लाख रुपये ठग लिए गए। घटना के बाद से व्यक्ति मानसिक और आर्थिक रुप से परेशान है। पीड़ित भोजपुर का रहने वाला है। कंचन नाम की महिला ने बुजुर्ग का भरोसा जीता और खाते को किया खाली। सूचना मिलते ही जांच में जुटी पुलिस। 

पटना साइबर थाने में दी जानकारी
दरअसल इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यक्ति ने पटना साइबर थाने में मामले की जानकारी दी। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन पर कॉलर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें जीवनसाथी की तलाश है? इस पर बुजुर्ग व्यक्ति ने हामी भर दी। उसके बाद कॉलर ने खुद को मैरिज प्रोफाइल हैंडलर बताया और किसी महिला मेल-जोल कराने का बात किया। लेकिन उससे पहले 2,000 रुपये जमा करवाए। इसके बाद उन्हें 'कंचन' नाम की एक महिला का नंबर दिया, जिससे बुजुर्ग की बातचीत शुरू हो गई और वह धीरे-धीरे उसके बिछाए प्रेम जाल में फंसते चले गए।

बहाना बनाकर ऐंठे पैसे
व्यक्ति ने आगे बताया कि कंचन ने बुजुर्ग का भरोसा जीतने के बाद बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी के घर पर है। जल्द ही हमलोग मिलेंगे। कुछ दिन बीत जाने के बाद महीला ने रोते हुए बुजुर्ग को फोन किया और कहा कि उसके दामाद का एक्सीडेंट हो गया है। उसे ऑपरेशन के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि महिला की बातों में आकर उसने कई किस्तों में उसे पैसे ट्रांसफर किए। उसने आगे बताया कि कुल 1.52 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि उसने 40 हजार रुपये किसी सी कर्ज लेकर भी भेजे थे।


संपर्क टूटा तो शक हुई
बुजुर्ग ने बताया कि जैसे उसने डेढ़ लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर की, कंचन ने बात करना बंद कर दिया। व्यक्ति द्वारा कई बार फोन करने पर उसका फोन स्वीच ऑफ आया। जब कई दिनों तक फोन स्वीच ऑफ आया तब व्यक्ति को शक हुई कि उसके साथ धोखा हुआ है। जिसकी शिकायत लेकर वह पटना साइबर थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उन बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन को खंगाल रही है।

Tags - marriage scam Patna cyber crime elderly fraud case 1.52 lakh cheating case Kanchan fraud case