पटना
पटना में भूतनाथ मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। क्रेन से हो रहे काम के दौरान एक मजदूर स्टेशन के स्लैब के नीचे फंस गया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

मदद के बजाए वीडियो बनाने में जुटे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब क्रेन से काम चल रहा था उसी दौरान वह मजदूर स्टेशन के स्लैब में बुरी तरह से फंस गया। बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान कुछ हैरान करने वाली भी घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ कर्मी मदद करने के बजाये उसका वीडियो बनाने में लगे हुए थे।

डॉक्टरों ने बताई हालत गंभीर
घायल मजदूर की पहचान सतीश कुमार के रुप में हुई है। सतीश सिवान का रहने वाला है। घटना के बाद उसे तत्काल नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।