logo

शिवहर में बागमती नदी में नाव पलटने के कारण 25 महिलाएं डूबीं, एक अभी भी लापता, तलाश जारी

बिहार5ीा.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के शिवहर जिले में बागमती नदी में शुक्रवार को करीब सवा 10 बजे नाव पर सवार 25 महिलाएं नाव पलटने के कारण नदी में डूब गईं। घटना तरियानी थाना क्षेत्र स्थित महादेवा गांव के पास की है। हालांकि स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से 24 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक महिला अभी भी लापता है। लापता महिला की पहचान खुरपट्टी गांव निवासी इशा मोहम्मद की पत्नी गुलशन खातून (30) के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, महिलाएं नाव पर सवार होकर गेहूं काटने के लिए सरेह जा रही थीं। इसी दौरान महादेवा के पास नदी की बीच धार में अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इधर स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक टीम लापता महिला की तलाश में जुटी है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। लोगों कहना है कि बागमती नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोग वर्षों से नाव के सहारे ही आवागमन करते हैं।

तरियानी प्रखंड के मोतनाजे, महादेवा, जगदीशपुर कोठियां और शरीफनगर सहित कई गांवों के लोगों की खेती नदी के उस पार सीतामढ़ी जिले के बेलसंड क्षेत्र में है। खासकर महिलाएं रोजाना नाव से नदी पार कर खेतों में काम करने जाती हैं।
एसडीओ अविनाश कुणाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही NDRF और संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

Tags - Sheohar boat accident Bagmati river tragedy Bihar news boat capsize Bihar Sheohar district incident Bagmati river accident women drowned Bihar rescue operation Bihar missing woman search NDRF rescue Bihar rural transport issue Bihar river cross