द फॉलोअप डेस्क:
नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद मिलने की बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बिहार के विकास को और गति मिलेगी। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को बहुत बधाई। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब नई सरकार बनेगी। अब आपलोग यहां का देखिए. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
बिहार में एन॰डी॰ए॰ विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार के विकास को और गति मिलेगी। @samrat4bjp pic.twitter.com/zLJVaPxUiW
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 14, 2026
कैबिनेट को टीम की तरह काम करने की सलाह
नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार अच्छा काम करेगी, जिससे बिहार का विकास होगा। केंद्र सरकार से भी पर्याप्त सहयोग मिलता रहता है, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के शुक्रगुजार हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकसित बनकर टॉप राज्यों में शुमार होगा और देश की प्रगति में योगदान देगा, मुझे यकीन है। नीतीश कुमार ने कहा कि नई कैबिनेट को टीम की तरह बिहार की प्रगति के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे सम्राट चौधरी की नेतृत्व क्षमता पर यकीन है।

पीएम से दिशा-निर्देश और नीतीश से मार्गदर्शन
सम्राट चौधरी ने कहा कि वह नई सरकार के संचालन में पीएम मोदी का दिशा-निर्देश और नीतीश कुमार का मार्गदर्शन लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने नीतीश कुमार से सीखा है कि गुड गर्वनेंस क्या होता है। सुशासन सीखा है और उसी को आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में विकास का जो आयाम खड़ा किया गया है, उसे नया मुकाम देंगे।