logo

सीएम पद छोड़ने के बाद कहां होगा नीतीश कुमार का नया ठिकाना, 1 अणे मार्ग से शिफ्ट हो रहा सामान

659re.jpg

बिहार
सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ले लिए हैं। अब चर्चा तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा जल्द ही देंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि नीतीश कुमार का सामान सीएम पद छोड़ने से पहले1 अणे मार्ग से शिफ्ट होकर 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो रहा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। हालांकि इससे पहले नीतीश कुमार के आवास पर बड़ी बैठक हुई।    

14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

बैठक करीब 2 घंटे तक चली। बैठक में संजय झा और विजय चौधरी समेत कई वरिष्ट नेतगण उपस्थित रहे। इस बैठक में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस दौरान राज्य में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Tags - Nitish Kumar resignation news Bihar CM change 1 Anne Marg residence shift 7 Circular Road Patna Nitish Kumar Rajya Sabha oath Bihar political update new government formation Bihar cabinet meeting Bihar Sanjay Jha meeting Vijay Chaudhary discussio