logo

मैं सिपाही हूं, कमांडर के आदेश पर बढ़ाया सम्राट चौधरी का नाम; मीडिया से बोले विजय सिन्हा

a1028.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार बीजेपी के बड़े नेता और नीतीश कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री रहे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का सिपाही हूं। मैंने कमांडर के आदेश पर गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए सम्राट चौधरी का नाम विधायक दल के नेता के रूप में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की चौथी-पांचवी पीढ़ी के नेता हैं। हमने अपनी मेहनत से, जमीन पर पसीना और खून बहाया तो आज कमल खिलाने का मौका आया है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीजेपी इसी त्याग और तपस्या के बल पर पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन और प्रगति को आगे बढ़ाएगी। 

शिवराज सिंह चौहान थे पर्यवेक्षक
गौरतलब है कि पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी विधायक दल की बैठक में विजय कुमार सिन्हा ने ही सम्राट चौधरी का नाम विधानमंडल के नेता के रूप में आगे बढ़ाया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया। शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की। हालांकि, इस बैठक से पहले ही राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी थी। 

सम्राट चौधरी का वो संकल्प याद है!
सम्राट चौधरी ने भी नई भूमिका के लिए पीएम  मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी पहले आरजेडी और जेडीयू में भी रह चुके हैं। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में आए। 2020 में एनडीए गठबंधन के तौर पर नई सरकार बनाने के बाद जब नीतीश कुमार ने फिर से महागठबंधन का हाथ थाम लिया था तो, वह सम्राट चौधरी ही थे, जिन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर कहा था कि इसे तभी पहनेंगे जब नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से उतार देंगे। 
 

Tags - Vijay Kumar SinhaVijay Kumar Sinha NewsVijay Kumar UpdateVijay Kumar Latest NewsVijay Kumar Sinha StatementBihar NewsSamrat Choudhary