logo

बिहार में मौसम का अलर्ट, अगले 3 दिन तेज आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

बिहार में मौसम का अलर्ट, अगले 3 दिन तेज आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

द फॉलोअप,बिहार

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 70-80 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, मेघ-गर्जन, वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। 

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने इस दौरान लोगो को बेवजह घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। राज्य के गया, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बक्सर सहित कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 

प्रशासन का लोगों से अपील
उधर, शुक्रवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण कई जिलों में बिजली गुल रहने की खबरें सामने आई। लगातार मौसम के बदलते रुख को देखते हुए प्रशासन लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रही है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar weather alert Bihar thunderstorm alert Bihar heavy rain forecast Bihar lightning warning