logo

रांची में बोले तेजस्वी यादव : हम गुरुजी को मानने वाले हैं, भाजपा को हराने के लिए जेएमएम के साथ मजबूती से खड़े हैं

teja011.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के कार्निवल हॉल में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए साफ कहा कि हम गुरुजी को मानने वाले हैं और भाजपा को हराने के लिए जेएमएम के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हमारी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं, लेकिन यह लालू प्रसाद यादव की पार्टी है, जो टूटने वाली नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में जाने से क्या राजद कमजोर हो गया? जवाब खुद जनता दे रही है, राजद आज भी मजबूत है। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में 7 में से 4 सीटें हमने जीतीं।

अगर गठबंधन में और सीटें मिलतीं, तो राजद और ज्यादा सीटें जीतता। उन्होंने कहा कि 2020 में 1 करोड़ 70 लाख वोट मिले थे, जबकि 2025 में 1 करोड़ 90 लाख वोट मिला। मशीन तंत्र और धन-तंत्र के बावजूद बिहार में हमारा वोट बढ़ा है, जो जनता के भरोसे को दिखाता है। आगे बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हमलोग मजबूती से एक साथ रहे हैं और आगे भी साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में चुनाव लड़ रहे हैं और हम भी केरल में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और वे लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को जमीन तक ले जाएंगे। जहां-जहां पार्टी मजबूत होगी, वहां चुनाव लड़ा जाएगा।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि झारखंड में राजद को कोई इग्नोर नहीं कर सकता। इंडिया गठबंधन में समझौते के कारण सभी को टिकट नहीं मिल सकता, लेकिन पार्टी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपनी टीम बनाकर हर जिले का दौरा करें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य राजद को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाना है। इस कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव का झारखंडी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे रांची शहर में बैनर, पोस्टर और तोरणद्वार लगाए गए, जिससे शहर में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

Tags - Tejashwi Yadav Ranchi speech RJD Jharkhand politics JMM alliance support BJP opposition strategy Lalu Prasad Yadav party Hemant Soren मुख्यमंत्री INDIA alliance politics RJD national expansion Jharkhand political event Ranchi Carnival Hall progra