logo

दानापुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, दो मजदूर दबे मलबे में, जांच की मांग तेज

पुल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के दानापुर स्थित ढिबरा इलाके में निर्माणाधीन पुल ढहने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, अचानक हुए इस हादसे में दो मजदूरों की मलबे में दबने की सूचना है। मलबे में दबे मजदूरों में से एक को जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरा मजदूर पुलिया के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल का ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसमें दो मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

 

जानकारी के अनुसार विजय सिंह पथ से ढिबरा तक सड़क और पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल का निर्माण बिना मजबूत बेस और पिलर के सीधे मिट्टी पर किया जा रहा था। आरोप है कि निर्माण में सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में इसी तरह के दो पुल बनाए जा रहे थे, जिनमें से एक गिर चुका है, जबकि दूसरा भी उसी कमजोर तकनीक से तैयार किया जा रहा है। साथ ही प्रशासन से दूसरे निर्माणाधीन पुल की तत्काल जांच कराने और काम रोकने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Tags - Danapur bridge collapse under-construction bridge Bihar Dhibra area accident construction negligence India Bihar bridge accident मजदूर मलबे में दबे poor construction quality contractor negligence infrastructure failure Bihar bridge collapse news