logo

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस 

पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली, CCTV खंगाल रही पुलिस 

द फॉलोअप डेस्क

पटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास मंगलवार की रात एक कारोबारी दिलीप कुमार सिंह को कुछ अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार बोरिंग रोड स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे। शिवपुरी स्थित जीएस इंकलेव अपार्टमेंट में दिलीप कुमार का फ्लैट है। रात करीब नौ बजे वह अपनी कार से अपार्टमेंट पहुंचे। कार को पार्क कर अपने अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट की तरफ बढ़ ही रहे थे तभी पीछे से दो अपराधी आए। सूत्रों के मुताबिक, एक अपराधी उनके करीब पहुंचते ही उन्हें मुड़ने के लिए आवाज दी। जैसे ही वे घूमे अपराधी ने उन्हें पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे तेजी से लिफ्ट की तरफ भागे। दोनों अपराधी पीछा करते हुए लिफ्ट तक पहुंच गए। गोली लगने के बाद वहां उनके साथ हाथापाई भी की गई। अपराधियों ने कुल तीन राउंड गोली चलाई थी। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद कारोबारी दिलीप कुमार को गंभीर हालत में पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। फुलवारीशरीफ के विधायक श्याम रजक भी कारोबारी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

Tags - पटना में बेखौफ अपराधी: अपार्टमेंट में घुसकर व्यवसायी को मारी गोली CCTV खंगाल रही पुलिस पटना स्थित शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नाला कार्बन फैक्ट्री के पास मंगलवार की रात एक कारोबारी दिलीप कुमार सिंह को कुछ अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई। बताया ज