logo

बिहार के 24 जिलों में आंधी—बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटों में ठनका गिरने से 20 लोगों की मौत

बिहार के 24 जिलों में आंधी—बारिश का अलर्ट, बीते 24 घंटों में ठनका गिरने से 20 लोगों की मौत

द फॉलोअप,बिहार
बिहार के 24 जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तेज आंधी-तूफान, वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। खासकर भागलपुर और बांका जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बीते 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई समेत बांका जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ठनका गिरने से 20 लोगों की मौत
बीते शुक्रवार को राजधानी पटना समेत नालंदा, सीवान, औरंगाबाद, खगड़िया और गोपालगंज कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Tags - Bihar weather alert Bihar thunderstorm alert Bihar rain forecast Bihar orange alert Bihar