logo

बिहार के 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लू से राहत की उम्मीद

6f0.jpg

बिहार
बिहार में मौसम विभाग ने राज्य के 36 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार के जिलों में इस मौसमी बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों के भीतर बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को विशेष रूप से कोसी-सीमांचल क्षेत्र के अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जैसे जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि 28 अप्रैल से 5 मई के बीच तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने की आशंका भी जताई गई है।

कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार
राज्य में एक तरफ जहां बारिश का अलर्ट है,  वहीं प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में गर्मी का सितम अभी कम नहीं हुआ है। गया और औरंगाबाद में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि पटना, नालंदा और बक्सर में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इन इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी,  जिससे दिन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं राजधानी पटना में रात का न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm warning heavy rain Bihar strong winds 40-50 kmph temperature drop Bihar heatwave relief North Bihar rain