logo

बिहार में अगले 5 दिन आंधी–बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की स्पीड से चलेगी हवा

6f02.jpg

बिहार 
बिहार में अगले 5 दिनों तक राजधानी पटना सहित कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 60 किमी/घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी।  इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है। 

अगले 24 घंटों में गिरेगा पारा
मौसम विभाग की माने, तो अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, अगले 48 घंटों में तापमान फिर 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई गई है। 

गुरुवार को कैमूर सबसे गर्म 
बीते गुरुवार को राज्य का सबसे गर्म जिला कैमूर रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया में 33.2 और राजगीर में 33.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm in Bihar heavy rain forecast Bihar lightning warning Bihar strong winds 60 km/h