पटना:
पटना में प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग 9 राज्यों से करोड़ों का ठगी कर लिया गया। इस मामले में 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे राज्यों की साइबर पुलिस ने दी सूचना
दरअसल इसकी खुलासा दूसरे राज्यों की साइबर पुलिस ने पटना पुलिस को देकर कि की पटना में इस तरह का ठगी का काम चल रहा है। उसके बाद बुधवार को शिव नगर स्थित ममता कुंज अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारा। इसी दौरान तीनों अपराधी धर-दबोचे गए।
एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन और दस्तावेज लगी हाथ
इन तीनों पर आरोप है कि लोगों को प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप द्वारा लोन दिलाने का भरोसा देते थे। उसके बाद लोगों का विश्वास जीतने के बाद ठगी का शिकार बनाने का काम करते थे। आरोपियों का की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी गुलशन कुमार, शुभम राज और शाहपुर के रहने वाले विक्की कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को ठगों के पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन और दस्तावेज हाथ लगी है।

गिरोह का मास्टर माइंड गुलशन कुमार
पुलिस द्वारा पूछताछ में ठगों ने बताया कि चार महीने से पटना में बैठकर ही अंजाम देते थे। इनमें गुलशन कुमार और शुभम राज ने स्नातक तक की पढ़ाई कर रखी है वहीं विक्की कुमार इंटर का छात्र है। इस गिरोह का मास्टर माइंड गुलशन कुमार है। फिलहाल साइबर पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क कर यह जानकारी जुटा रही है कि इन ठगों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।