logo

छठ पर घर जाना होगा आसान, सियालदह-सीतामढ़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

छठ पर घर जाना होगा आसान, सियालदह-सीतामढ़ी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

द फॉलोअप, जामताड़ा: 

Railway News: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पश्चिम बंगाल के सियालदह से बिहार के सीतामढ़ी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सियालदह-सीतामढ़ी ट्रेन संख्या 03143 सियालदह से 11 और 18 नवम्बर को 23:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 15:30 बजे सीतामढ़ी पहुँचेगी। इसी प्रकार सीतामढ़ी-सियालदह ट्रेन संख्या 03144 सीतामढ़ी से 12 और 19 नवम्बर को 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 12:25 बजे सियालदह पहुँचेगी। दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के भी डिब्बे होंगे।

Tags - Special Train Eastern Railway Indian Railways Railway Update Railway News