logo

राजद ने SSAI नाम से बनाया नया छात्र संगठन, तेजस्वी यादव ने की घोषणा; ये होगा काम

Screenshot_2026-04-13_143844.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

राजद ने Socialist Student Association of India (SSAI) नाम से नया संगठन बनाया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने बताया कि इसके साथ ही पहले से मौजूद राजद छात्र संगठन CRJD को भंग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 2006 के अपने एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोई भी राजनीतिक संगठन उसी नाम से कॉलेज या यूनिवर्सिटी में न तो छात्र संगठन बना सकता है और ना ही किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा ले सकता है। इसलिए छात्र राजद का वह संगठन भंग कर दिया गया है। 

देशभर के शिक्षण संस्थानों में विस्तार का लक्ष्य
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा संगठन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में हिस्सा लेता है। कुछ चुनाव भी जीते हैं, लेकिन संगठन का कोई उचित नाम नहीं था। हमने देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज में अपने छात्र संगठन का विस्तार करने और युवाओं तक अपनी पहुंच बनाने के मकसद से नया विंग शुरू करने का फैसला किया है जिसका नाम सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) होगा। 

तेजस्वी यादव ने संगठन का लोगो जारी किया
तेजस्वी यादव ने इस मौके पर पार्टी का नाम और लोगो भी जारी किया। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अब आरजेडी को नए कलेवर में ढालने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के साथ नौजवानों को बड़ी संख्या में जोड़ने का प्रयास है। प्रवक्ता के रूप में युवाओं और खासतौर पर महिलाओं को मौका दिया गया है। 

Tags - BiharBihar NewsSSAISocialist Student Association of IndiaBihar News UpdateRJDTejaswi YadavBihar Politics