logo

तेजस्वी यादव ने गिनवाई एनडीए सरकार की कमियां, कहा- पिछले 21 सालों में हर सूचकांक में फिसड्डी बना रहा बिहार

855िि.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने NDA  सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। राज्य में इन दिनों सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने और सीएम पद से उनकी विदाई की खबर को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच विपक्ष लागातार सरकार पर हमलावर है। कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव तेजस्वी ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर ट्विट कर सरकार को घेरने का काम किया। तेजस्वी ने ट्विट कर बिहार में बढ़ते बेरोजगारी, गरीबी, पलायान और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दे उठाए। उन्होंने लिखा कि - बिहार एक अनोखा और अनूठा प्रदेश है, जहां दशकों से एनडीए की डबल इंजन सरकार है वहां- देश का सबसे गरीब राज्य- बिहार, देश में सबसे अधिक पलायन-बिहार, देश में सबसे अधिक अपराध- बिहार, देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार- बिहार,  देश में सबसे अधिक बेरोजगारी- बिहार, देश में सबसे अधिक बहुआयामी गरीबी बिहार,  देश में सबसे अधिक स्कूल ड्राप आउट- बिहार, देश में सबसे कम साक्षरता दर- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय-बिहार, देश में सबसे कम किसानों की आय- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश- बिहार, देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग- बिहार देश में सबसे कम कंप्यूटर साक्षरता- बिहार, देश में सबसे कम बिजली खपत- बिहार, देश में सबसे कम बुनियादी सुविधा- बिहार, देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा- बिहार, देश में सबसे कम औद्योगिक इकाइयां- बिहार, देश में सबसे कम स्कूलों में कंप्यूटर और ICT लैब- बिहार, देश में विकास के सभी सूचकांक में सबसे फिसड्डी- बिहार, देश में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवा/सुविधा में सबसे फिसड्डी- बिहार, महंगी गैस खरीदने में आगे- बिहार, महंगी बिजली खरीदने में आगे- बिहार, महंगा पेट्रोल-डीज़ल खरीदने में आगे- बिहार और दिल्ली-मुंबई से महंगी प्रॉपर्टी और जमीन के मामले में भी बिहार है।

तेजस्वी ने आगे लिखा कि 21 वर्षों की एनडीए सरकार में विकास के सभी मानकों, मानदंडों और सूचकांकों में सबसे फिसड्डी बिहार है। उन्होंने कहा कि राज्य का इतना खराब स्थिति होने के बावजूद भी कभी कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहता।

Tags - Tejashwi Yadav Bihar politics NDA government Bihar Nitish Kumar government Bihar political news Tejashwi Yadav statement Bihar unemployment issue Bihar poverty rate Bihar migration issue corruption in Bihar politics Bihar development index Biha