logo

मुजफ्फरपुर के भाजपा विधायक पर तेजस्वी का आरोप- घर में घूसकर मारपीट,तांडव और कानून की धज्जियां उड़ाता है 

बिहार_ू6.jpg

द फॉलोअप,बिहार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और इस पोस्ट के माध्यम से मुजफ्फरपुर के एक भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है, तांडव मचाता है और कानून की धज्जियां उड़ाता है।

जो इसकी नहीं सुनता, उसका कुछ भी हो सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को सरेआम 'तांडव' करार दिया। साथ ही कहा कि इन लोगों की मानसिकता है कि लोगों में भय का माहौल पैदा करना, ताकि वो मंत्री, विधायक से सवाल नहीं पूछ सके। साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो इस विधायक की नहीं सुनता, उसका कुछ भी हो सकता है। 

 

मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल
तेजस्वी यादव ने आगे राज्य की NDA सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल खड़े किए और कहा कि क्या "बड़बोले मुख्यमंत्री" में इतनी हिम्मत है कि वे अपनी ही सरकार के सहयोगी दल के 'गुंडे' विधायक के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई कर सकें?  उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कोई भी कदम उठाने से पहले व्यक्ति की 'जाति' देखते हैं, जिसके कारण पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Tags - Tejashwi Yadav allegation BJP MLA controversy Muzaffarpur BJP MLA Bihar political news