Bihar Band:
पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद तेजप्रताप पुलिस वाहन से बाहर निकलकर समर्थकों की ओर हाथ हिलाते नजर आए। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्र लगातार “तेजू भइया जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे।

छात्रों को समर्थन देने के लिए जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप यादव हाथ में तिरंगा झंडा लेकर अपना समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचे थे। तेजप्रताप के पहुंचते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। प्रदर्शनस्थल पर पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस्तीफे की मांग की।