द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सुपौल से ईद ड्यूटी के दौरान एक महिला सिपाही की संदिग्ध मौत होने की घटना सामने आई है। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, मृतका की पहचान भोजपुर निवासी प्रशिक्षु सिपाही रितु कुमारी के रूप में हुई है, जो प्रशिक्षण के दौरान ईद पर्व को लेकर अपने ड्यूटी पर तैनात थीं। दरअसल यह घटना 21 मार्च 2026 की शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आवासीय परिसर के बाथरूम में महिला की शव को फांसी के फंदे से लटके हुए मिला। घटना के बाद सूचना मिलते ही किशनपुर थाना टीम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची तो महिला सिपाही फंदे से लटकी मिलीं।
.jpeg)
उसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए फॉरेंसिक जांच टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रथमदृष्टया पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जो सुपौल पहुंच चुके हैं।