logo

दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी से मिले सुदेश महतो, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

sudeshsamrat.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
नई दिल्ली में एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान आजसू पार्टी प्रमुख एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात बिहार भवन में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण और महत्वपूर्ण बताया गया। नेताओं ने क्षेत्रीय विकास, राजनीतिक परिस्थितियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

एनडीए की उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों नई दिल्ली में मौजूद हैं। इसी दौरान यह मुलाकात हुई है। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर भी चर्चा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है। सुदेश महतो और सम्राट चौधरी की मुलाकात को एनडीए सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने संगठनात्मक और सामाजिक विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।


 

Tags - Sudesh MahtoSamrat ChoudharyNDA MeetingNew Delhi PoliticsChandraprakash Choudhary