logo

मुजफ्फरपुर में वंदे भारत पर पथराव, यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Vande_Bharat_Image.jpg

मुजफ्फरपुर में हुई इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार की शाम, जब गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस अपने तय रास्ते पर मुजफ्फरपुर–गोरखपुर रेलखंड से गुजर रही थी, तभी कांटी और मोतीपुर के बीच कुछ बदमाशों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन में बैठे यात्रियों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह हैं कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन कोच नंबर C-5 की खिड़की का कांच पूरी तरह से टूट गया। घटना की जानकारी मिलते RPF और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। बापूधाम मोतिहारी RPF में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ट्रेन में मौजूद स्कॉर्ट पार्टी, गार्ड और ट्रेन मैनेजर से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। कपरपूरा और कांटी के बीच सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की हाई-सपीड और मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली ट्रेन पर इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। यही वजह है कि यात्रियों के मन में अब सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसे मामलों में दोषियों तक पुलिस कब तक पहुंच पाएगी और आगे ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जाएगा।