logo

पटना में सिख चिंतकों का जुटान, बिहार के दलित विमर्श पर होगा फोकस

पटना में सिख चिंतकों का जुटान, बिहार के दलित विमर्श पर होगा फोकस

पटना

देशभर के सिख स्कॉलर कल रविवार को पटना में बिहार के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों, विशेष रूप से दलित समुदाय की स्थिति, पर चर्चा करेंगे। यह सेमिनार जगजीवन राम शोध एवं अध्ययन केंद्र में आयोजित किया गया है, जिसका आयोजन गुरु सिंह सभा और बिहार प्रदेश दलित विमर्श मंच ने संयुक्त रूप से किया है।
सेमिनार का केंद्रीय विषय है — "सिख धार्मिक आंदोलन में दलितों की भूमिका"। इस विषय पर विमर्श के लिए तमिलनाडु, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आए सिख विद्वान पटना पहुंचे हैं।


कार्यक्रम के प्रधान संयोजक गौतम चौधरी ने जानकारी दी कि इस अवसर पर चंडीगढ़ के दलित सिख स्कॉलर राजविन्दर सिंह राही, त्रिलोक सिंह निषाद, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रेम कुमार पासवान, चंडीगढ़ के सिख विद्वान डॉ. साम सिंह और डॉ. खुशाल सिंह जैसे वक्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11:30 बजे होगा, जिसे तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों द्वारा किया जाएगा।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi