logo

श्रवण कुमार जेडीयू विधायक दल का नेता चुने गये, क्या हैं चुनौतियां!

a603.jpg

पटना:

श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया है। पिछले दिनों जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था। श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा सीट से 1995 से लगातार विधायक हैं। 2026 में उन्होंने इस सीट पर लगातार 8वीं बार चुनाव जीता। श्रवण कुमार को जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार का करीबी सहयोगी माना जाता है। वह बिहार सरकार में ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री रह चुके हैं। जेपी आंदोलन से अपना सियासी करियर शुरू करने वाले श्रवण कुमार को हाल ही में वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

बदलाव के दौर से गुजर रहा है जेडीयू
गौरतलब है कि जेडीयू अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है। लंबे अर्से बाद निशांत कुमार पार्टी में सक्रिय हुए हैं, लेकिन उन्होंने कोई पद नहीं लिया है। वह पहले बिहार घूमना चाहते हैं। नीतीश कुमार बुजुर्ग हो चले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया है और अब राज्यसभा सांसद हैं। सरकार की ड्राइविंग सीट पर भाजपा है। ऐसे में जेडीयू पार्टी संगठन को एकजुट बनाए रखकर उसे मजबूती देना और गठबंधन को सुचारू रूप से चलाना, यह श्रवण कुमार की प्रमुख चुनौतियां हैं। पिछले दिनों जब जेडीयू विधयाक दल की बैठक हुई थी तो राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने जानकारी दी थी कि, नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया है। 

Tags - Shrawan KumarJDU Leader Shrawan KumarShrawan Kumar NewsShrawan Kumar UpdateBihar NewsBihar Politics