logo

बिहार के इस इलाके में हुई दिल दहलाने वाली घटना, जमीन विवाद में एसिड अटैक; 3 की हालत गंभीर

asdef.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के सुपौल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद ने उस वक्त भयानक रूप ले लिया, जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एसिड से अटैक कर दिया। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव की है। इस वारदात में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तब घटी, जब रात के समय एक पक्ष के लोग कथित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकने पहुंचे थे। वहीं, इसमें घायल लोगों की पहचान रविंद्र शाह, अशोक शाह और रोहित शाह के रूप में की गई है। इन्हें हादसे के बाद आनन-फानन में पिपरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।एसिड से किया हमला
बता दें कि इस मामले में काफी समय से दोनों पक्षों के बीच जमीनी और पारिवारिक विवाद चल रहा था। साथ ही यह मामला कोर्ट में भी लंबित था। लेकिन बुधवार को जब विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण का विरोध किया गया, तो एक पक्ष ने अपना आपा खो दिया और दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड फेंक दिया।

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
वहीं, घटना के संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मामले की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। हालांकि, अब तक इसे लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन पुलिस इस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

Tags - Supaul Land Dispute Acid Attack 3 Injured Crime News Bihar News Latest News Breaking News