द फॉलोअप डेस्क
बिहार में CM सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज है। इसी बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज राज्य के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने एक बयान दिया है। दरअसल सम्राट चौधरी आज पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पश्चिम बंगाल को “सोनार बंगाल” बनाने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में लोकतंत्र को मजबूत करना, घुसपैठियों को बाहर भगाना और बंगाली अस्मिता को पुनः स्थापित करना पार्टी की पहली प्राथमिकता है।
दरअसल भाजपा का दावा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में उनकी ही सरकार बनेगी। बंगाल चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्टार प्रचारक के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए दिख रहे हैं। वहीं बीजेपी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में नितिन नवीन और मंगल पांडे को भी शामिल किया गया है।