logo

समस्तीपुर में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पत्नी ने सुबह देखा खून से लथपथ शव

समस्तीपुर में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पत्नी ने सुबह देखा खून से लथपथ शव

समस्तीपुर/बिहार

समस्तीपुर जिला में रविवार देर रात एक व्यक्ति की अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। घटना हलई थाना क्षेत्र की दरवा पंचायत अंतर्गत अकौना टोला की है।

पत्नी ने सुबह देखा खून से लथपथ शव
मृतक की पहचान मोतीलाल सहनी उर्फ पहलवान के बेटे रघुवीर सहनी (50) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रघुवीर सहनी बीती रात करीब 9 बजे चौक से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए, जबकि उनकी पत्नी रामकली देवी घर के अंदर सो गईं। रात में उन्होंने अपने पोते से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की थी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग मवेशियों को चारा देने के लिए उठे तो बरामदे में रघुवीर का शव खून से लथपथ मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। 

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार के मुताबिक, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Tags - Samastipur Crime NewsAxe Attack BiharFSL Team Investigation