logo

साहिबगंज : बच्चा चोरी की अफवाह में दो संदिग्धों को बनाया बंधक,मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला

we2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुड़ी फाटक टोला गांव में बच्चा चोरी को लेकर अफवाहें फैल गईं। गांव में दो संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर बंधक बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए दिखाई दिए, और शक के कारण लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और दोनों को वहीं बंधक बना लिया गया।खबर मिलते ही तीनपहाड़ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और दोनों संदिग्धों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। इस घटना से साफ है कि अफवाहें कितनी तेजी से फैल सकती हैं, और समय पर पुलिस की कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई
 

Tags - Sahibganj Tinpahar Child Theft Rumor Jharkhand Police Mob Hostage Bakudi Village Kidnapping Fake News Police Action Jharkhand News