logo

पटना में दिनदहाड़े दंपति से चेन स्नेचिंग, वीडियो वायरल; कहां है सुरक्षा!

पटना में दिनदहाड़े दंपति से चेन स्नेचिंग, वीडियो वायरल; कहां है सुरक्षा!

पटना
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कल पोस्ट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक दंपति को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना पटना के शास्त्रीनगर इलाके की है, जहां दंपति के साथ लूटपाट की गई।

 

 

शास्त्रीनगर जैसे ‘सुरक्षित’ इलाके में वारदात का दावा
वायरल पोस्ट में शास्त्रीनगर को “सबसे सुरक्षित इलाका” बताया गया है और कहा गया है कि यहां IAS और IPS अधिकारियों के आवास भी हैं। इसके बावजूद ऐसी घटना सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक सुनसान सड़क पर एक दंपति खड़ा नजर आता है। इसी दौरान बाइक सवार 2–3 युवक संदिग्ध तरीके से उनके आसपास मंडराते हैं। वीडियो के आधार पर दावा है कि युवक बाइक से उतरकर दंपति के पास पहुंचते हैं और महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। घटना के दौरान घबराहट में दंपति के हाथ से मोबाइल गिर जाता है, जिसे पीछे से गुजर रही एक महिला उठाकर वहां से चली जाती है। हालांकि, वीडियो में पूरी घटना का क्रम स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देता, लेकिन माहौल तनावपूर्ण नजर आता है और आरोप है कि बदमाशों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Tags - PatnaBihar News Patna Shastrinagar