logo

मुजफ्फरपुर में मोतीझील फ्लाइओवर पर सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

बिहार21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा मोतीझील फ्लाइओवर पर कलमबाग चौक जाने वाली सड़क मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार से आती हुई एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी अंशु कुमार जिनकी उम्र 20 वर्ष, जबकि विवेक कुमार जिसकी उम्र 18 वर्ष बतायी गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक कन्हौली मठ में ही रहकर पढ़ाई करते थे। 

पुलिस द्वारा पुछताछ में परिजनों के अनुसार, दोनों युवक सुबह किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच की कर रही है।

Tags - Muzaffarpur road accident Motijheel flyover crash Bihar accident news bike accident India two युवक death Muzaffarpur road safety Bihar speeding accident India SKMCH Muzaffarpur Kazimohammadpur police CCTV investigation Bihar tragic accident Biha