logo

बक्सर में सड़क हादसा : गंगा नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो, 2 शव बरामद

yytyt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बक्सर में शुक्रवार की रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल जिले के पुराने गंगा पुल से रेलिंग तोड़ते हुए एक स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पानी से स्कॉर्पियों को बाहर निकाला। इस हादसे में अबतक दो लोगों का शव नदी से निकाला जा चुका है। मृतकों में अर्जुन उर्फ झामु सिंह और हर्ष कुमार है।
घटना के बारे में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि गाड़ी शुक्रवार की रात 8.30 बजे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अर्जुन उर्फ झामु सिंह का शव बरामद किया गया। वहीं हर्ष का शव और वाहन शनिवार को पानी से निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की जांच प्रक्रिया जारी है।
पुलिस ने जानकारी दी है कि स्कॉर्पियो के दोनों एयर बैग खुले थे। यह भी बताया जा रहा है कि गाड़ी पहले पुल की रेलिंग से टकराई उसके बाद गंगा नदी में जा गिरी। घटना के बाद से परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update road accident road accident news bihar road accident buxar news trending news