logo

शिवचंद्र राम को मनाने की पुरजोर कोशिश, राजद ने नहीं किया इस्तीफा स्वीकार

शिवचंद्र_राम.jpg

पटना/बिहार
MLC चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर वरिष्ठ नेता शिवचंद्र राम ने सोमवार को राजद के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब राजद नेतृत्व ने फैसला लेते हुए उनके इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया है। मीडिया के सामने रो-रोकर अपनी दर्द बयां करते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का घोषणा किया था। राजद ने सुनील सिंह को विधान परिषद का उम्मीदवार के रुप में मैंदान में उतारा है। इसको लेकर नाराज हुए थे शिवचंद्र राम। 

टिकट नहीं मिलने पर छलका शिवचंद्र राम का दर्द
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि वे 1990 से पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। हमेशा नेतृत्व के हर फैसले का सम्मान करते हुए निर्देशों का पालन किया है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के प्रति सम्मान जताते हुए उन्होंने कहा था कि उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है, लेकिन हालिया घटनाक्रम ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। इस दौरान शिवचंद्र राम मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोते दिखे थे। 

इस्तीफा नामंजूर कर डैमेज कंट्रोल में जुटी राजद
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राजद ने सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाया है। टिकट की दौड़ में शिवचंद्र राम का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल था, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं मिलने से वह निराश हो गए थे। उसके बाद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। इसे संगठन में एकजुटता बनाए रखने और एक अनुभवी नेता को साथ रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि पार्टी नेतृत्व शिवचंद्र राम की नाराजगी दूर करने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।

Tags - Shivchandra Ram RJD Rashtriya Janata Dal MLC Election Bihar Politics