logo

बिहार में 9 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

BIHAR9.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार में मौसम लगातार अपनी करवट बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक ओर दिन में लोगों को तेज धूप सता रही है तो वहीं शाम होते ही मौसम बदल जा रहा। 7 अप्रैल को पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी रहेगा, जबकि 8 अप्रैल को मौसम और उग्र हो सकता है। वहीं 9 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही बनी रहने की संभावना है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बिहार के अधिकांश हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। खासकर भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में ओलावृष्टि की प्रबल आशंका जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 अप्रैल को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर समेत करीब 12 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। 9 अप्रैल को भी पश्चिम बिहार को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस बीच सतर्क रहें।

Tags - Bihar weather alert rain forecast Bihar hailstorm warning strong winds 50 kmph thunderstorm Bihar yellow alert April 7 orange alert districts April 8 severe weather April 9 unstable weather Bihar IMD alert Bhojpur weather Buxar weather Kaimur