logo

पाटलिपुत्र से गोरखपुर चलने वाली नए वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

वंदे1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना से गोरखपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को सीवान के जसौली में आयोजित एक जनसभा से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखा दी है। इस ट्रेन को 100 प्रतिशत सुरक्षित ट्रेन बताया गया है। बता दें कि ट्रेन का संचालन पाटलिपुत्र जंक्शन से होगा। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर बिहार के तिरहुत एवं चंपारण क्षेत्र से होते हुए गोरखपुर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी। जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव प्राप्त होगा।

लोको पायलट जयंत सिन्हा ने मीडिया से बताया कि यह ‘मेड इन इंडिया’ वंदे भारत ट्रेन आधुनिकतम तकनीक से लैस है और इसमें यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। फिलहाल ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, जिसे भविष्य में 130, 140 और यहां तक कि 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। इससे यात्रा का समय और कम हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें दुर्घटना की कोई संभावना नहीं है।

ट्रेन का नियमित संचालन 22 जून 2025 से शुरू होगा, जबकि 21 जून को उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में इसे चलाया जाएगा। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। किराए की बात करें तो पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक एसी चेयर कार के लिए न्यूनतम किराया 925 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए अधिकतम किराया 1820 रुपये तय किया गया है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update trending news