logo

बिहार के मदरसे में छापेमारी: हथियार मिलने के बाद सील, तीन लोग हिरासत में

madarsa4.jpg

पूर्वी चंपारण

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गवंद्रा स्थित एक मदरसे में छापेमारी कर हथियार बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मदरसे में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और एक पिस्टल जब्त किया।
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनसे पूछताछ जारी है और उनकी निशानदेही पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

क्या बताया अधिकारियों ने 
अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।
पुलिस ने एहतियातन मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वही मदरसा है, जहां से पहले भी एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसका संबंध प्रतिबंधित संगठन PFI से बताया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Tags - chakia eastchamparan security arrest investigation Madrasa Sealed bihar