पटना
पटना में पुलिस और प्रशासन उस समय बेबस दिखे जबा आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग को लेकर दलित संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। 'आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ' के नारे के साथ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और लोकभवन मार्च की कोशिश की। जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की
लोकभवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्रवाई की। मिली खबर के मुताबिक, मार्च में शामिल दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने डिटेन कर लिया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस अपने साथ ले गई। पटना में हुए इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि बिहार में आरक्षण को 65 प्रतिशत तक बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों की ओर से निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में भी आरक्षण लागू करने की मांग की जा रही है।
.jpeg)
प्रमुख इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस पहले से अलर्ट थी। जेपी गोलंबर और आसपास के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को लोकभवन की ओर आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। इसी दौरान प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया और कुछ प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कई लोगों को डिटेन कर लिया।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें